क्रिस्टोफर कोलंबस कौन था? 1492 की पूरी यात्रा और अमेरिका की खोज की पूरी कहानी

जानिए के क्रिस्टोफर कोलंबस कौन था? 1492 की यात्रा की कहानी और कैसे अमेरिका की खोज

जानिए की क्रिस्टोफर कोलंबस कौन था? 1492 की यात्रा की कहानी और कैसे अमेरिका की खोज ने विश्व व्यापार का एक नया रास्ता खोल दिया

शुरुआती जीवन और समुद्री अनुभव

क्रिस्टोफर कोलंबस का जन्म 1451 में जेनोआ इटली में हुआ था उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत पुर्तगाल की व्यापारिक नौसेना में नाविक के रूप में की थी उस समय पुर्तगाल एक बहुत बड़ी समुद्री शक्ति था. क्रिस्टोफर ने पुर्तगाल के लिए काम करते हुए नौवहन,मानचित्र बनाना और अटलांटिक पवन प्रणालियों का ज्ञान भी सीख लिया. था,और पश्चिम अफ्रीका की यात्राओं के कारण समुद्र का भी काफी अनुभव हो गया था।

एक नए समुद्री रास्ते की तलाश क्यों थी?

क्रिस्टोफर कोलंबस का लक्ष्य यूरोप से एशिया तक पश्चिम की ओर एक समुद्री रास्ता खोजना था. कोलंबस की हमेशा से चाह थी कि वह सोने और मसाले के दीप को खोजें ,और उनकी इच्छा “सोने की चिड़िया” कहे जाने वाले भारत आने की थी. लेकिन दक्षिण एशिया तक पहुंचने वाले जमीनी रास्ते पर ऑटोमन साम्राज्य का कब्जा था उस समय यूरोप के लोगों को दक्षिण एशिया जाने का कोई सीधा समुद्री मार्ग पता नहीं था वहीं मिस्र और लाल सागर वाले रास्ते को ऑटोमन साम्राज्य ने यूरोप के लोगों के लिए बंद कर दिया था.स्थिति यह थी कि सभी दक्षिण एशिया तक पहुंचने वाले रास्ते ऑटोमन साम्राज्य की सीमा से होकर ही गुजारते थे, इसलिए कोलंबस नए समुद्री रास्ता खोजना चाहते थे।

स्पेन के राजा-रानी से मिली मंजूरी

1484 में अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए कोलंबस ने राजा से समर्थन मांगा लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला ,लेकिन 1486 तक कोलंबस स्पेन में मजबूती से स्थापित हो चुके थे ,और उन्होंने राजा फर्डिनेंड और रानी इसाबेला से अपनी समुद्री यात्रा के लिए समर्थन मांगा लेकिन उन्होंने दो बार इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, लेकिन 1492 में अंततः राजा फर्डिनेंड और रानी इसाबेला ने कोलंबस की समुद्री यात्रा के लिए समर्थन देने की मंजूरी दे दी।

1492 की ऐतिहासिक यात्रा और नई दुनिया की खोज

अब क्रिस्टोफर कोलंबस तरह तैयार था. पहली यात्रा के लिए जहाज नीना ,पिंटा, और सेंटा मारिया को स्पेन की टिंटो नदी के किनारे तैयार किया गया था और जेनोआ और फ्लोरेंस के कुछ बैंकरों द्वारा यात्रा के लिए लभभग 1,140,000 मारावेडिस (एक प्रकार का खजाना) उपलब्ध कराया था और कोलंबस ने राजा रानी द्वारा दिए गए योगदान का लगभग एक तिहाई हिस्सा दिया था और 3 अगस्त 1492 को बेड़ा नीना,पिंटा और सेंटा मारिया के साथ पालोस से रवाना हुआ.बहुत सारी चुनौतियों के बाद सितंबर अक्टूबर की शुरुआत में नाविकों ने कई तैरती हुई वनस्पतियों को देखा और तैरती हुई वनस्पतियों और पक्षियों को देखा जो कि संकेत था की जमीन नजदीक है.लेकिन 10 अक्टूबर तक चालक दल का धैर्य टूटने लगा क्योंकि वह बहुत दिन से समुद्र की यात्रा कर रहे थे।

अंततः12 अक्टूबर 1492 को अमेरिका (नई दुनिया) पर पहला कदम वर्तमान बहामास दीप पर रखा गया जिसे वहां के स्थानीय लोग गुआनाहानी कहते थे.कोलंबस ने इस पर अपना दावा किया और इसका नाम सैन साल्वाडोर रख दिया. इसके बाद आगे जाकर वो क्यूबा और हिस्पानियोला द्वीप भी पहुंचे.

एक ऐतिहासिक गलतफहमी

क्रिस्टोफर कोलंबस के समय के नाविकों को पृथ्वी की स्थिति और महासागरों की स्थिति के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं थी. इसलिए पृथ्वी का नक्शा नहीं बन पाया था. कोलंबस और उसके साथी नाविकों को यह लगता था कि एशिया वही स्थित होना चाहिए जहां पर उत्तरी अमेरिका ग्लोब पर स्थित है .उन्हें अभी तक यह पता नहीं था कि प्रशांत महासागर भी पृथ्वी पर स्थित है इसलिए जब कोलंबस ने क्यूबा को देखा तो उसे लगा कि यह चीन है और बाद में जब उनका दल हिस्पानियोला में उतरा तो उन्हें लगा कि यह जापान की भूमि है।बाद में उन्होंने अपने आदमियों के साथ वहां एक छोटी सी कॉलोनी बनाई।

कोलंबस ने ( नई दुनिया) की खोज के लिए कुल चार अभियानों का नेतृत्व किया, इनमें कैरिबियाई द्वीपों और मेक्सिको की खाड़ी, दक्षिण और मध्य अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंचे, लेकिन वह कभी भी अपने मूल्य लक्ष्य एशिया के महान शहरों के लिए एक पश्चिमी महासागर मार्ग नहीं खोज पाए।

Leave a Comment