
हम भारत में रहते हैं और अधिकांश लोग अपनी रीजनल लैंग्वेज या फिर हिंदी बोलते हैं, इंग्लिश अधिकतर लोगों के लिए विदेशी भाषा है और बहुत कठिन है। भारत में लगभग हिंदी 47 % लोगों की मातृभाषा है और 57% लोग हिंदी बोल या समझ सकते हैं, वही लगभग 0.02% लोग इग्लिश को मातृभाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं वही कुल आबादी का लगभग 10.62% लोग इग्लिश बोल या समझ सकते हैं वहीं क्षेत्रीय भाषाएं भी अपना एक अलग महत्व रखती है। लेकिन आज इंग्लिश ग्लोबल लैंग्वेज बन चुकी है
इंग्लिश सीखना क्यों जरूरी है
अंग्रेजी का इस्तेमाल हायर एजुकेशन शिक्षा और विदेश में विदेश में नौकरी करने साथ ही संचार करने और ईमेल लिखने,AI का इस्तेमाल करने टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ने साथ ही विश्व में हर जगह संचार करने विदेश यात्रा करने, बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब करने या फिर किसी एग्जाम को पास करने में इंग्लिश हर जगह use हो रहा है अगर आप इंग्लिश नहीं जानते तो आपको हर फील्ड में कठिनाई हो सकती है।आधुनिकीकरण में इंग्लिश ने अपना एक अलग वर्चस्व बना लिया है टेक्नोलॉजी में इंग्लिश की जरूरत सर्वाधिक है इंजीनियरिंग हो AI का इस्तेमाल हो रिसर्च हो या फिर इंटरव्यू क्रैक करना, हर जगह इंग्लिश की अपनी एक अलग उपयोगिता बन चुकी है इंग्लिश आपको नए-नए अवसरों से जोड़ती है इसलिए इंग्लिश का सिखाना बहुत ही अधिक जरूरी होता है इंग्लिश सीखना हर कोई चाहता है ,लेकिन सबसे बड़ी समस्या है कि बिना इंग्लिश के वातावरण की इंग्लिश कैसे सीखे क्योंकि इंग्लिश एक भाषा है और किसी भाषा को सीखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती है कि उस भाषा के वातावरण या उस भाषा को बोलने वाले लोगों के संपर्क में हम रहे, उनसे हमारा संचार हो लेकिन बिना इंग्लिश वातावरण के भी हम इंग्लिश सीख सकते हैं बस शर्त है हमें सही तकनीक और दिशा में काम करना होगा
इंग्लिश सीखें 5 स्टेप में
- Step1 छोटे वाक्य बनाए सीधा इंग्लिश में।
- Step2 इंग्लिश movie, news article पढ़ें
- Step3 इंग्लिश के व्याकरण नियम सीखें।
- Step4 इंग्लिश की शब्दावली बढ़ाएं।
- Step5 इंग्लिश स्पीकिंग पार्टनर के साथ रोज प्रैक्टिस करें।
Step1
इंग्लिश सीखने के लिए सबसे जरूरी कदम है कि आप हिंदी वाक्य को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के बजाय छोटे-छोटे वाक्य को इंग्लिश में ही बनना शुरू करें अपने दैनिक जीवन में जो आप काम करते हैं या जो बोलते हैं उन छोटे-छोटे वाक्य को सीधा इंग्लिश में बनाने की कोशिश करें जिससे आपका दिमाग इंग्लिश में सोचने के लिए आदि होगा। इंग्लिश एक भाषा है इसलिए इस भाषा की तरह ही सीखना एक बेहतर तरीका है इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पहला कदम यह होना चाहिए की वाक्य को इंग्लिश में कैसे बनाते हैं इसका स्ट्रक्चर जानकर अपने स्वयं वाक्य बनाने की कोशिश करें ग्रामर को रटने की कोशिश न करें ब्रिटिश काउंसिल का मानना है की ग्रामर को रटने की बजाय वाक्यों में प्रयोग करके और आसानी से सीखा जा सकता है ,और अपने चारों ओर इंग्लिश का वातावरण बनाने की कोशिश करें।
Step2
दूसरा कदम किसी भाषा को सीखने का सबसे महत्वपूर्ण अंग यह भी है कि हम उसे भाषा को सुनते हैं आप अंग्रेजी फिल्में देखें सबटाइटल्स के साथ, और अंग्रेजी न्यूज़ देखें, न्यूज ब्लॉग पढ़े साथ ही साथ छोटी-छोटी अंग्रेजी की कहानी पढ़ें जिससे आपके ग्रामर और शब्दावली में बढ़ोत्तरी होगी अपनी रोजमर्रा के काम करते हुए इंग्लिश पॉडकास्ट और इंग्लिश की अच्छी-अच्छी चीज सुने,इन सभी तरीकों से आपकी इंग्लिश सुनने और समझने में पकड़ अच्छी होगी क्योंकि हम किसी भाषा को सीख रहे हैं। भाषा सीखने में सबसे महत्वपूर्ण यह भी है कि हम दूसरे व्यक्ति के द्वारा बोले गए शब्दों को अच्छे से सुन सके।
Step3
- तीसरा कदम अगर आपके पास इंग्लिश की सामान्य समझ है सामान्य इंग्लिश सामान्य चीजों को इंग्लिश में क्या कहते हैं अर्थात आपके पास शब्दावली है लेकिन यह समझ नहीं आ पाता कि किस शब्द को कहां लिखना चाहिए जैसे I want to improve my English में want आगे क्यों आया improve उसके बाद क्यों आया my फिर उसके बाद क्यों आया तो इसके लिए आपको parts of speechऔर इंग्लिश ग्रामर के बेसिक रूल की जानकारी होनी चाहिए। इंग्लिश word बोलने से पहले इंग्लिश के सामान्य नियमों की जानकारी ले लेना चाहिए इन नियमों की जानकारी आप किसी किताब यूट्यूब वीडियो या फिर अन्य माध्यम से सीख सकते हैं जिससे आपको यह जानकारी होगी की इंग्लिश के वाक्य बनाने का स्ट्रक्चर और वाक्य बनाने के नियम किस प्रकार हैं इंग्लिश के parts of speech निम्नलिखित हैं।
- Noun
- Pronoun
- Verb
- Adjective
- Adverb
- Preposition
- Conjunction
- Interjection,
Step4
चौथा कदम अपनी शब्दावली कैसे बढ़ाएं शब्दावली को संदर्भ के साथ सीखें अर्थात शब्दावली को रटना नहीं बल्कि जिन शब्द को आप सीखना चाहते हैं उनके वाक्य में प्रयोग करें जैसे आपको Improve शब्द को सीखना है तो आप इसे रटते नहीं बल्कि एक वाक्य में प्रयोग करें जैसे I want to improve my English इस तरीके के वाक्य बनाकर शब्दावली जिससे आपकी वाक्य बनाने की प्रैक्टिस होगी,साथ-साथ शब्दावली स्ट्रांग होगी vocabulary को उदाहरण के साथ सीखने में सबसे ज्यादा फायदा होता है क्योंकि इससे आप Sentance भी बना रहे होते हैं और नए वाक्य को रटने की आवश्यकता नहीं होती और उसे स्थिति में आपके वाक्यों को ध्यान करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि आपने उसे स्थिति के अनुसार वाक्य बनाकर उसे शब्द को याद किया है तो वह ऑटोमेटिक आपके जहन में आ जाता है और रटने की भी जरूरत नहीं होगी।
Step5
स्पीकिंग पार्टनर खोजें,अगर आप इंग्लिश की ग्रामर के नियम जानते हैं vocabulary है आप इंग्लिश समझ सकते हैं लेकिन इंग्लिश बोलने के लिए सबसे जरूरी होता है प्रैक्टिस, तो अगर आप इंग्लिश अच्छे से सीखना चाहते हैं तो एक स्पीकिंग पार्टनर खोजें इसके साथ आप इंग्लिश में बात कर सकते हैं और अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं क्योंकि इंग्लिश एक भाषा है इसे पहली बार में ही पूर्णता सही सीखना कठिनाई का काम है इसलिए जब भी आप इंग्लिश बोले तो अपने स्पीकिंग पार्टनर के साथ बात करें जिससे वह आपकी गलतियां कमियां को सुधारेगा साथ ही आपकी बोलने की fluansy भी अच्छी होगी और आप इंग्लिश को और अच्छे तरीके से बोल सकते हैं बहुत सारे AI स्पीकिंग पार्टनर्स ऐप है जिनके साथ आप प्रैक्टिस कर सकते हैं आप बहुत सारे पॉडकास्ट सुन सकते हैं और उन्हें इंग्लिश कैसे बोलते हैं कहां स्ट्रेस देते हैं और कहां रुकते हैं इंग्लिश बोलने का क्या तरीका होता है उन सभी को सीख सकते हैं खुद को रिकॉर्ड कर सुनना भी इंग्लिश सीखने का एक बहुत अच्छा तरीका हो सकता है सबसे पहले आप किसी पैराग्राफ को बनाएं और उसे बोलते समय खुद को रिकॉर्ड करें फिर सुने की आपके द्वारा कहां गलतियां की गई है फिर उन गलतियों को सुधार कर दोबारा बोलने की कोशिश करें और यह बात हमेशा ध्यान रखें की इंग्लिश एक भाषा है और भाषा को अनुकरण के द्वारा सीखना बेहतर तरीका होता है और इंग्लिश कोई एक दिन में सीखने की भाषा नहीं है इसमें बहुत समय लग सकता है तो कृपया मजबूती से डटे रहे और रोज प्रैक्टिस करें।
Thankyou